जालंधरः 7000 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ़्तार

जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से सात हज़ार नशीली गोलियां बरामद की हैं। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान अरोडा उर्फ़ लाडला निवासी जोशी नगर हैवोबाल, लुधियाना के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान GNA चौक के पास मौजूद थी, जहां फगवाडा साईड से आ रहे गाड़ी चालक को जब उनकी टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह नाका देखकर भागने की कोशिश करने लगा, CIA स्टाफ़ के मुलाजिमों में रोककर जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से सात हजार भी नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपित खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता चल सके कि यह नशीली गोलिया कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *