पंजाबः पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जीजा-साली में हुई हाथापाई, देखें CCTV

अमृतसरः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जीजा-साली के द्वारा झगड़ा किया जा रहा है। इस दौरैान जीजा-साली और एक महिला के द्वारा एक दूसरे को थप्पड़ मारे जा रहे है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के मैद कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लोग एक-दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी गुरप्रीत सिंह नाम के युवक से हुई थी। वह जब भी काम से अपने घर वापस जाती है तो उसका जीजा गुरप्रीत सिंह और उसका एक साथी उसे रास्ते में रोजाना परेशान करते हैं और बीते दिन भी वह रोजाना की तरह अपने काम से घर आ रही थी तो उसके जीजे के साथ एक अन्य औरत थी।

जिसको लेकर यह हंगामा हुआ, इस दौरान जीजा साली के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद अन्य औरत के साथ भी उनकी हाथापाई हुई। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी कुछ समय पहले इसी लड़के से हुई थी लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और उनके बीच तलाक का केस हाई कोर्ट में चल रहा है। जिसके चलते उनके जीजा ने अवैध तरीके से उन्हें परेशान करता है।  जिसके बाद लड़की ने अपने परिवार को फोनकर सारे मामले के बारे में बताया और अब परिवार पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है।

इस पूरे मामले में जब शिवाला चौकी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजन उनसे मिलने आए थे, फिलहाल उनकी शिकायत की गई है और यह मामला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप का है। उनके द्वारा मौके पर जाकर मामले को देखा जा रहा है, पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि यह मामला मजीठा रोड थाने के अंतर्गत आता हो। लेकिन फिलहाल पीड़ित लड़की की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *