पंजाबः शरारती अनंसरों ने DC ऑफिस और आवास के बाहर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

बरनालाः खालिस्तानी और आंतकवादी गुरपतवंत पन्नू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में पन्नू ने कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निझर की मौत का बदला लेने की बात करते हुए भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप रोकने की धमकी दी है। इस दौरान मिली जानकारी के मुताबिक, बरनाला में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर और डिप्टी कमिश्नर आवास के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं और वन विभाग और सीएम भगवंत मान के आधिकारिक बैनर पर भी नारे लिखे गए हैं।

खालिस्तान के नारे लिखे जाने के तुरंत बाद बरनाला प्रशासन हरकत में आ गया। दिन निकलने से पहले उन जगहों को रंग दिया गया जहां खालिस्तान के नारे लिखे थे। डीसी कार्यालय और आवासीय बोर्ड को सफेद रंग से रंगा गया है। इसके साथ ही वन विभाग की दीवार पर लिखा हुआ है कि ‘जहां फूल तोड़ना मना है।’ एक स्थान पर लिखा है, “जहां पेशाब करना वर्जित है।” जबकि वन विभाग के बोर्ड पर आज भी खालिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *