महिंद्रा सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 19 गाड़ियां

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के मायापुरी फेज 1 में बुधवार सुबह एक ऑटोमोबाइल शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 19 गाड़ियां पहुंची हैं। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। आग से अभी तक किसी के हताहत होने की सूुचना नहीं है। 

पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान पुलिस स्टाफ को महिंद्रा सर्विस सेंटर बी 53 मायापुरी फेज-1 में आग लगने की जानकारी मिली। पुलिस स्टाफ, दिल्ली फायर सर्विस, डीडीएमए की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कोई भी स्टाफ या कर्मचारी अंदर नहीं फंसा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग में करीब 15-20 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *