ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड ने 42वां स्थापना दिवस मनाया

ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा पीएनबी आर सेटी चन्द्रलोक कलोनी के परिसर में 42वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें विशेष रूप  से पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक दिनेश परमार, मत्स्य पालन विभाग के निदेशक विवेक शर्मा, लीड बैंक मैनेज़र गुरचरण भट्टी  ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के जिला प्रबंधक सबरीना  राजवंशी ने की। जिला के विभिन्न बैंक द्वारा किसानों को क़ृषि लोन स्वीकृत पत्र बाँटे गए।  नाबार्ड के जिला प्रबंधक सवरीना द्वारा नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की।
उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कम ब्याज पर कृषि कार्ड योजना के तहत ही ऋण लें जिसका ब्याज बहुत ही कम है।उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि 12 जुलाई 1982 को नाबार्ड की स्थापना हुई थी नाबार्ड पुरी तरह ग्रामीण विकास के लिए कार्य करता है उन्होने नावार्ड की चल रही विभिन्न लाभान्वित योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर पीएनबी आर  सेटी के निदेशक  संदीप ठाकुर, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया से सहायक प्रबंधक अजय कुमार,नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक बलराम महे, अध्यक्ष नबीन कुमार, फील्ड ऑफिसर ललिता शर्मा, मनोज कंवर, आकाश भारद्वाज सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *