पंजाब: मंदिर में लगे स्पीकर बंद करवाने को लेकर हुआ विवाद, 5 लोग घायल

मोगा: गुरु रामदास नगर स्थित शिव मंदिर में लगे डीजे को बंद करवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल में दाखिल एक पक्ष के अजय कुमार पुत्र विनोद कुमार, नीरज पुत्र जगदीश और जगदीश निवासी गुरु रामदास नगर ने बताया कि गत दिवस कांवड़िए हरिद्वार से कावड़ लेकर मोगा पहुंचे थे। जिनके द्वारा गुरु रामदास नगर में बने शिव मंदिर में स्थापित भगवान शिव पर जलाअभिषेक किया जाना था।


इस दौरान मंदिर प्रांगण में डीजे लगाया हुआ था। जिस पर मंदिर के पंडित ने पानी डाल दिया, जिसका विरोध करने पर विवाद हो गया। ऐसे में दूसरे पक्ष के जतिंदर कुमार समेत अन्य लोगों ने उनको बुरी तरह मारपीट करके घायल कर दिया। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के घायल हुए जतिंदर कुमार तथा उसके पिता रोशन लाल ने बताया कि मंदिर प्रांगण में उक्त लोग जलाअभिषेक करने के उपरांत डीजे लगाए हुए थे।
मंदिर की साफ सफाई होने का समय होने के कारण पंडित ने डीजे बंद करने की बात कही, जिसके कारण दूसरे पक्ष के लोग हड़बड़ा उठे और गाली गलौज करने लगे। जब उक्त घटना का उन्हे पता चला तो वह हंगामाकारियों को समझा-बुझाकर अपने घर पहुंचा, कि इसी दौरान उक्त तीनों लोगों समेत अन्य ने उसके घर में घुसकर बुरी तरह तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

जब उन्होंने अपना बचाव करना चाहा तो उन पर भी हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इस मारपीट के दौरानवे दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इंमरजैंसी स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *