जालंधरः स्पोर्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला रोड पर स्पोर्टिंग सिंडिकेट प्राइवेट लिमिटेड की निर्माण इकाई में आग लग गई। आग स्पोर्ट्स फैक्ट्री के सिलाई सेंटर में लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका है कि लाखों का सामान जल गया है।

मेरी जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां लगाई गई हैं और फैक्ट्री ने अपने स्तर पर भी पर्याप्त इंतजाम किए थे, जिसके चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *