जालंधरः सिविल अस्पताल में कर्मी के जहरीली वस्तु निगलने पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

जालंधर,ENS: सिविल अस्पताल के मेडिकल स्टोर में व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल ली है। उक्त व्यक्ति की पहचान सर्वप्रीत के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने सिविल सर्जन से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलने के आरोप लगाए है। वहीं स्टाफ कर्मियों ने सिविल सर्जन के खिलाफ धरना लगा दिया है। उन्होंने सर्वप्रीत को न्याय दिलाने की मांग की है। बता दें कि पीड़ित सिविल अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करता है। जिसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे टैगोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों और सिविल के अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन रमन शर्मा उन्हें बेवजह परेशान करता रहता है।

हालात यह बना दिए है कि उक्त पीड़ित को खाना खाने के समय भी परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर आज उसने जहरीली वस्तु निगल ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन के साथ इस मामले को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं रमेश कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन ने बीते काफी समय से सर्वप्रीत को परेशान करके रखा हुआ था। उससे सारा दिन काम करवाया जाता था।

उनका आरोप है कि सुबह 6 बजे सर्वप्रीत को दफ्तर बुला लिया जाता था और देर रात तक काम करवाया जाता था। उन्होंने सिविल सर्जन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार तो उसे खाना खाने का समय भी नहीं मिलता था। जिससे परेशान हो कर सर्वप्रीत ने आज जहरीली वस्तु निगल ली। वहीं दूसरी ओर इस बारे में जब सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन रमन शर्मा से बात की गई तो उनका कहना है कि बाढ़ आने के कारण सब लोगो को ज्यादा काम करना पड़ रहा है। इस बात का सर्वप्रीत ज्यादा प्रेशर ले गया है। वो हमारा बहुत अच्छा व मेहनती कर्मचारी है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *