महिला ने चाचा ससुर पर लगाए मारपीट का आरोप

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के चिंतपूर्णी थाने में एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।चिंतपूर्णी थाने के अधीन पड़ती गिंडपुर मलौन पंचायत की 43 वर्षीय सुषमा कुमारी ने 3 लोगों के खिलाफ  शिकायत दर्ज करवाई है।शिकायत पत्र में महिला ने  बताया है की वह सोमवार को अपनी बेटी के साथ खेतों में पशुओं को चराने के लिए जा रही थी।तभी उसने अपनी जमीन के साथ खैर का कटा हुआ पेड़ देखा तो अपने चाचा ससुर से इस बाबत पूछा तो उसके चाचा ससुर देवराज ने इसके पीछे उसके साथ गाली गलौज  किया। इसके साथ चाची सास राज रानी व उनकी बहू पायल ने भी उसके साथ गाली गलौज किया।महिला ने इन तीनों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है।मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *