मलूकपुर के निवासी केवल पंडित का शव गंगुवाल से मिला 

ऊना/सुशील पंडित
सीमावर्ती गांव मलूकपुर  निवासी केवल कृष्ण(41) ने नंगल (पंजाब) के गांव जांदला की  नहर में वीरवार को छलांग लगा दी थी । जिसकी लाश मंगलवार शाम (छः दिन बाद)  गंगुवाल पवार हॉउस में जाकर फस गई, लाश बुरी तरह शतिग्रस्त थी, पानी के तेज बहाव के कारण केवल का सर और एक बाजु शरीर से अलग हो गए थे, और पहचान कर पाना मुश्किल था।इस लिए केवल के ससुराल वालों को बुलाया गया जिन्होंने केवल की पहचान की और बताया की यह शव केवल का ही है | इसके उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद  परिवारिक के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया।
केवल के घर में मां, पत्नी और पांच व 10 वर्षीय दो बेटे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *