पंजाबः 72 स्कूल प्रिसिंपलों का तीसरा बैच जाएंगा सिंगापुर, लिस्ट जारी 

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग ने विदेशी धरती पर ट्रेनिंग लेने के लिए जाने वाले 72 प्रिसिंपलों की लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब सरकार स्कूल प्रिंसिपलों को शिक्षण एवं मैनेजमेंट के फंडे सिखाने के लिए सिंगापुर में प्रिसिंपल एकेडमी में भेज रही है।  72 प्रिंसिपल 24 से लेकर 28 जुलाई तक 5 दिन सिंगापुर में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद जो वहां से सीख कर आएंगे, उसे अपने स्कूलों में लागू करेंगे। प्रिंसिपल ट्रेनिंग के लिए चंडीगढ़ से रवाना होंगे। उन्हें खुद शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *