सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

इंफालः मणिपुर के उखरुल में शुक्रवार करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए गए। हालांकि, भूकंप में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मालूम हो कि इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे भूकंप के कई झटकों से कांप उठा। बारी-बारी से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:22 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *