पंजाबः लगातार 3 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ः पंजाब में बाढ़ का कहर कुछ कम हुआ है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की चिंता अभी भी बरकरार है। दरअसल, पंजाब में अभी अगले तीन दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पंजाब में 21 से 24 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अभी 24 जुलाई तक बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों का मौसम का बुलेटिन जारी किया है।

जिसके मुताबिक, आज यानी 21 जुलाई को पंजाब में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तापमान की बात करें तो पंजाब में आज अधिकतम तापमान 37 रहेगा जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार है। अगले दिन भी राज्य में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है। 23 जुलाई को पंजाब में बारिश के आसार बने रहेंगे।

अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है। बता दें कि जब से पंजाब में मानसून से शुरू हुआ है वहां पर तब से अभी तक कुल 734.1 एम. एम. बारिश हो चुकी है। यह सीजनल बारिश से 126 प्रतिशत से ज्यादा रिकॉर्ड हुई है। बीते दिन पंजाब में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सैल्सियस रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *