Punjab News: महिला ने बच्ची सहित नहर में लगाई छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

बरनालाः जिले के गांव कुबबे में विवाहित महिला ने बच्ची के साथ नहर में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों और गोताखोरों की मदद से महिला और बच्ची को बाहर निकाला। घटना में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला की जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते विवाहित महिला ने यह कदम उठाया।

मृतक बच्ची के शव को पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक लड़की के पिता का बयान दर्ज करने के बाद मृतक की मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए धनौला थाने के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि गांव कुबे के सरपंच ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि एक महिला और उसकी 6 वर्षीय की बेटी नहर में कूद गई हैं।

जिसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो लड़की की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला बच गई। उन्होंने बताया कि मृतक लड़की के पिता से बात करने पर पता चला कि उनके बीच पारिवारिक विवाद था और उसकी पत्नी अक्सर झगड़ा करके अपने माता-पिता के घर चली जाती थी। पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला अपनी बेटी के साथ नहर में कूद गई। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के पिता का बयान दर्ज कर मृतक की मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *