जालंधर से बठिंडा जा रहे ADGP की पायलट एस्कॉर्ट गाड़ी खेत में पलटी, 4 घायल

जालंधर, ENS: पंजाब में हो रही बरसात के कारण हादसा होने का मामला सामने आया है। एडीजीपी एमएफ फारुकी की पायलट एस्कॉर्ट गाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। हादसा मोगा कोटकपूरा रोड पर चंदपुराणा के पास तेज बरसात के कारण हुआ। हादसे में चार पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गए हैं। जिस समय हादसा हुआ, एडीजीपी फारूकी जालंधर से बठिंडा जा रहे थे। उनकी गाड़ी पायलट एस्कॉर्ट के पीछे थे। उनका बचाव हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एडीजीपी की पायलट एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक खेत में जाकर पलट गई। गांव के लोगों ने गाड़ी से मुलाजिमों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *