जालंधरः अवैध शराब सहित एक गिरफ़्तार

जालंधर,ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 बोतलें बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान चरणजीत निवासी गांव उगी सदर नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरइंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव उगी से रसूलपुर की तरफ़ जा रहे थे, जहां उन्हें ठठी मोहल्ला के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में चरणजीत शराब ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिन्हें उन्होंने दबोचकर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *