Punjab News: हेरोइन और 12 लाख की Drug Money के साथ आरोपी काबू, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत अमृतसर देहाती की महिला पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते 260 ग्रम हेरोइन 12 लाख 10 हजार रुपए की ड्रग मनी और एक मोटरसाइकिल समेत आरोपी को काबू किया है।

डीएसपी रविंदर पाल जंडियाला ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कार्रवाई करते देर रात पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आया। शक होने पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 260 ग्राम हेरोइन और 12 लाख 10 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ की जाएगी कि हेरोइन कहां से लेकर आया था। आरोपियों के तस्करों से संबंधों की भी जांच की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *