Punjab News: चाबी के छल्ले को लेकर हुआ झगड़ा, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः आज के समय में लोगों के बीच सहनशीलता अचानक खत्म होती जा रही है। लोग छोटी-छोटी बात पर एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के ईस्ट मोहन नगर से सामने आया है, जहां चाबी के छल्ले को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट देखने को मिली। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके बच्चे के साथ उस व्यक्ति ने जानबूझकर उस पर हमला किया है।

पीड़ित ने कहा कि पहले भी चाबी के छल्ले को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने एक बार फिर से उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने कहा कि अगर युवकों द्वारा किया हमला ओर तेज हो जाता तो शायद किसी की जान भी जा सकती थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपील की हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने टीम को भेजकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *