हरोली पुलिस की रेड में दो जुआरी काबू, मामला दर्ज 

ऊना/सुशील पंडित:  हरोली पुलिस की दो अलग अलग टीमों ने बाथू तथा बट्ट कलां मे गुप्त के आधार पर रेड कर दडा सट्टा का काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । जिसमें एक टीम हेड कांस्टेबल महिन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलजीत सिंह, नीरज कुमार द्वारा हरमेश लाल पुत्र  प्रकाश चन्द निवासी गांव बाथड़ी जो घूम फिर कर पर्ची दड़ा सट्टा लगाने का अवैध धन्धा कर रहा था। उक्त व्यक्ति को वर्षा शालिका बाथड़ी के पास पर्ची दड़ा सट्टा का अवैध धन्धा करने पर रंगे हाथों पकड़ा व 1010/- रूपये भी बरामद किये । इसी तरह दूसरी टीम मे हेड कांस्टेबल दविन्द्र प्रकाश , सुरिन्द्र सिंह, जोगिन्द्र सिंह द्वारा बट्ट कलां में तरसेम लाल पुत्र लुढ़न लाल निवासी गांव व डा0 सन्तोषगढ़ को पर्ची दड़ा सट्टा के साथ रंगे हाथो पकड़ा व 1760/- रूपए मौके पर ही बरामद किए । दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *