पंजाबः कलयुगी पिता ने 14 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतारा

रूपनगरः पंजाब के चमकौर साहिब से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आज सुबह गांव भलियाण में 14 माह की बच्ची को उसके निर्दयीय पिता ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिता सिकंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह ने बच्ची का गला घोंटा कर मार दिया और बिस्तर पर लेटा कर पत्नी सीमा रानी को कहा कि बच्ची सो रही है। जब पत्नी ने दो घंटे के बाद देखा कि बच्ची सांस नहीं ले रही है तो उसने शोर मचाया और सभी को इकट्ठे किया। जिसके बाद पिता ने ही बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और मौके से भाग गया।

बच्ची की मियांपुर रहने वाली मामी सुरिंदर कौर के मुताबिक पिता पहले भी बच्ची को मारता पिटता रहता था। बच्ची के मुंह और शरीर अंदरूनी चोटों के निशान भी हैं। सीमा रानी के पहले एक बच्ची थी। उसके बाद दो जुड़वा बच्चियां हुई। सीमा के मायके वालों ने जुड़वा बच्चियों में से एक को किसी परिवार को गोद दिलवा दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *