पंजाब : 2 स्कूल वैनों की टक्कर में कई बच्चे घायल

अबोहर: बहादुरखेड़ा गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकारी और प्राइवेट स्कूल की वैन की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में टाटा ऐस पलट गई, जिसमें नीचे दबने से 7 बच्चे घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मलूकपुरा के सरकारी स्मार्ट स्कूल के बच्चों को टाटा ऐस का ड्राइवर छुट्टी के बाद सरदारपुरा उनके घर छोडने जा रहा था। रास्ते में बहादुरखेड़ा के पास वह सड़क किनारे खड़ा होकर स्कूली बैग को ठीक कर रहा था।
इस घटना में नौंवी कक्षा के पवन कुमार और उसकी बहन आरती, राजीव, पूनम, सुमन, अमनदीप और रमन को को ज्यादा चोटें आई हैं। इसी दौरान झमकू देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैन ने तेज रफ्तार से आई और उसके टाटा ऐस को टक्कर मार दी। हादसे में उसका टाटा ऐस सड़क किनारे जाकर पलट गया। करीब 20 बच्चे वैन के नीचे दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल में  उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *