पंजाब: BDPO दफ्तर में शराब का सेवन कर रहे थे कर्मचारी, AAP नेता के पहुंचने पर मचा हड़कंप

गुरदासपुर: ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी दफ्तर धारीवाल में कर्मचारियों की ओर से शराब पीने का मामला सामने आया है। मामला शनिवार शाम का है। इस मामले की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव गुरिंदर सिंह गिल मौके पर पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान दफ्तर बंद होने के बाद शराब पी रहे कर्मचारी मौके से खिसक गए। गिल की ओर से बनाए गए वीडियो में टेबल पर पड़ी सोडे की बोतल व खाने-पीने का सामान दिखाई देता है। इसके अलावा शौचालय में शराब की बोतल का रेपर भी मिला है।

गुरिंदर गिल ने कहा कि उन्हें काफी समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी दफ्तर बंद होने के बाद यहां पर बैठकर शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा, इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

वहीं, मामले को लेकर बीडीपीओ गुरजीत सिंह का कहना है कि वे रविवार होने के कारण कहीं बाहर हैं। सोमवार को दफ्तर पहुंचने के बाद मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी आरोपित पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *