जालंधर,ENS: पंजाब में बाढ़ की समस्या के बाद सांपों के घरों में घुसने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला थाना 8 से सामने आया है। जहां देर रात ढाई बजे मुंशी के कमरे में सांप घुस गया। इस दौरान वहां पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिसकर्मी कंप्यूटर पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक व्यक्ति का ध्यान एसी के पास खिड़की की तरफ गया। जहां उन्होंने देखा कि काफी बड़ा सांप कमरे में घुस रहा है। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मुंशी ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर डंडों से उसे बाहर भगाया। मामले की जानकारी देते हुए घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि थाने में पड़े माल मुकदमे के मोटरसाइकिल के पास काफी घास हैं। उनका कहना है कि शायद वहीं से सांप निकल कर आ गया था।
जालंधरः थाना 8 मुंशी के कमरे में घुसा सांप, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Leave a Reply