पंजाबः आतंकी पम्मा के घर NIA की रेड

मोहालीः जिले के फेस-3B2 में आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के घर पर आज सुबह-सुबह NIA की रेड हुई। टीम ने करीब 2 घंटे तक उसके घर का कोना-कोना खंगाला, लेकिन NIA के हाथ कुछ भी नहीं लगा। टीम उसके घर से कुछ भी नहीं लेकर गई है। खालिस्तानी आतंकी पम्मा अभी विदेश में रहता है। यहां पर उसके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। उस पर पंजाब में पटियाला और हरियाणा के अंबाला में बम विस्फोट का आरोप है।

कुछ दिन पहले भी NIA की तरफ से आतंकी पम्मा के घर पर रेड मारी गई थी। साल 2020 में भी NIA ने रेड की थी। एक बार रेड के दौरान टॉयलेट के फ्लश की टंकी से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। NIA को पम्मा के अभी भी अपने माता-पिता के साथ संपर्क होने का शक है। वह साल 2000 से यूके में अपने परिवार के साथ शरण लिए हुए है। 2015 में उसे पुर्तगाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन भारत में उसका प्रत्यर्पण नहीं हो पाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *