पंजाबः दो पक्षों में चले तेजधार हथियार में एक की मौत

फरीदकोट: जिले के गांव घुगियाना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात हुए झगड़े दौरान घर में घुसकर एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में मृतक युवक के पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि हमलावर पक्ष के 2 लोग भी इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं। इस वारदात में पुलिस ने एक महिला सहित 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
जानकारी देते हुए एसपी (हेडक्वार्टर) फरीदकोट जसमीत सिंह ने बताया कि गांव घुगियाना में देर रात महिला के चरित्र के संबंध में गलत अफवाहें फैलाने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हुआ था। इसमें बलकरन सिंह नाम के युवक की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
उन्होंने बताया कि मृतक बलकरन सिंह की पत्नी के खिलाफ गांव में गलत अफवाहें फैलाए जाने को लेकर झगड़ा हुआ था।  घायल के बयानों पर एक महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और 2 लोगों को घायल हालत में राउंडअप कर पुलिस की निगरानी में फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है बाकि रहते 2 लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *