Punjab News: सामान चोरी के आरोपों के बीच DIG Mandeep Sidhu मौक पर पहुंचे, देखें वीडियो

Written by

in

संगरूरः शंभू और खनौरी बार्डर पर किसानों का आंदोलन खत्म हो चुका है। ऐसे में कई किसानों की ओर से उनका सामान चोरी होने के आरोप लगाए जा रहे है। ऐसी शिकायतों के बाद पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू खनौरी बार्डर पर जायजा लेने पहुंचे।

जानकारी देते उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन खत्म होने के बाद किसानों का पूरा सामान एक जगह पर डंप कर रखा गया था। जिसके बाद किसानों की ओर से आरोप लगाए जा रहे थे कि हमारा सामान खनौर और शंभू बार्डर से चोरी किया जा रहा है। आज उन्होंने उक्त जगह का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसानों का जो भी सामान हमारे पास था वह सामान किसानों को वापिस कर दिया है। जो-जो किसान सामान लेकर चले गए है उनका आईडी प्रूफ हमारे पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *