Punjab News: ढाबे में खाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला ढाबे में खाने को लेकर विवाद होने का सामने आया है। जहां हमलावार ने ढाबे मालिक पर फायरिंग कर दी। घटना देर रात 10.30 बजे की है। दरअसल, प्रताप नगर में ढाबे पर खाने को लेकर विवाद में हमलावारों ने ढाबे पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि ढाबे पर कुछ युवक खाना लेने आए थे और उनका ढाबे मालिक से किसी बात को विवाद हो गया।

जिसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ढाबा मालिक पर फायरिंग कर दी। इस घटना में ढाबा मालिक नीचे झुक गया और गोली आरोपियों के साथी को लग गई। पीड़ित के मुताबिक करीब साढ़े 10 बजे आरोपी दुकान पर आए और पैसों को लेकर उनकी बहस हो गई।

जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग की दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं ढाबे मालिक ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। मौके पर पहुंचे एएसआई सुखजिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *