पंजाबः पुलिस की कार्रवाई से निराश व्यक्ति ने किया थाने के बाहर हंगामा

संगरूर: थाना भवानीगढ़ की पुलिस से निराश व्यक्ति ने थाने के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यक्ति थाने के बाहर जमीन पर लेट गया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी का नाम हरदम सिंह है। कुछ दिन पहले भवानीगढ़ थाने के एएसआई सुखदेव सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस विभाग की ओर से कार्रवाई की थी। एएसआई ने हरदम सिंह से उसके पक्ष में कार्रवाई करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इसी बीच वह एएसआई पकड़ा गया। 
तत्कालीन वर्तमान एसएचओ का तबादला हो गया और नए एसएचओ के आने पर हरदम सिंह ने विरोध किया। क्योंकि हरदम सिंह के मुताबिक नया एसएचओ उनकी बात नहीं सुन रहा हैं और न ही मिल रहा हैं। हरदम सिंह करीब 5 दिनों से एसएचओ से मिलने की कोशिश कर रहा हैं लेकिन एसएचओ नहीं मिल रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि हरदम सिंह परेशान हो कर थाने के सामने ही लेट गया। आज फिर भवानीगढ़ पुलिस पर पिछले मामले में उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *