ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजमों ने पर्ची दड्डा सट्टा व 1275 रुपए सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त व मादक पदार्थ चैकिंग के लिए गांव रायेपुर सहोड़ा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर अजय कुमार निवासी बसदेहड़ा, जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 1275/- रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply