Home Haryana Punjab : ठेके पर लुटेरों ने फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

Punjab : ठेके पर लुटेरों ने फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

0
Punjab : ठेके पर लुटेरों ने फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

पंचकूला – शराब के ठेके पर लूट का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए ठेका कर्मचारी रणदेव सिंह ने बताया कि देर रात करीब साढे 11 बजे 4 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारी ने बताया कि लुटेरों के पास पिस्टल और चाकू था। रणदेव ने बताया कि लुटेरों ने हवाई फायर किए और उस पर चाकू से हमला किया।

लुटेरे 35 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही बलटाना चौन्की इंचार्ज अजय कुमार व जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंचकूला रास्ते से लगे सभी सीसीटीवी चेक कर रहे है और कुछ सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

बलटाना के चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी, कि एक ठेके पर लूट हुई है। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पंचकूला रास्ते की सारी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here