पंजाबः ससुराल वालों परेशान महिला ने की आत्महत्या, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव के चुग्गे केसर सिंह वाला की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों से तंग परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला ने ससुराल घर पर में दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। मृतक के माइका परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शिंदर कौर का विवाह 10 साल पहले कुलविंदर सिंह के साथ हुआ था और उसका पति कुलविंदर सिंह और देवर राजू उसके साथ मारपीट और उसको तंग परेशान कर घर से निकाल देते थे। मगर मृतक लड़की की मां ने बेटी को समझा कर उसके वापिस ससुराल भेज दिया था। 


अब उनकी बेटी इतनी परेशान हो गई थी कि उसको मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। इस दौरान उसने ससुराल घर की एक दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। मृतक की पहचान छिंदर कौर के रुप में हुई है। छिंदर कौर के मरने की खबर सुनने के बाद माइका परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने मृतक शिंदर कौर की माता के बयानों पर आईपीसी की धारा 306 के तहत शिंदर कौर के पति कुलविंदर सिंह उसके देवर राजू और राजू की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *