पंजाबः पशु की चपेट में आने से क्रेटा गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की मौत

बरनालाः पंजाब के बरनाला में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, बरनाला के कचहरी चौक नानकसर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक शुक्रवार देर रात्रि सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु की चपेट में आने से क्रेटा कार पूरी तरह से हादसा ग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार में बरनाला के 4 युवक सवार थे जिन में कार चालक गगन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 युवक गंभीर हो गए। घायल युवकों को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया हैं।

थाना सिटी दो के प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवा कर केस की जांच शुरू कर दी हैं। हादसे में गुरजीत, कुलजीत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना भर्ती करवाया गया हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *