Kurkure चोरी के इल्जाम में दुकानदार ने बच्चे को नंगा करके पीटा, आंख में डाली मिर्च

रोहड़ू: हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामना आया है। रोहड़ू में एक दुकानदार ने कुरकुरे का एक पैकेट चुराने के आरोप में बच्चे की पहले बेरहमी से पिटाई की। बाद में उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाला। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चा नेपाली मूल का है। उसकी मां बीमार थी और अस्पताल में उपचाराधीन थी। इसलिए भूखे बच्चे ने दुकान से कुरकुरे चुराने की कोशिश की। जिस दिन बच्चे के साथ यह बर्बरता की गई, उसी दिन उसकी बीमार मां की भी मौत हो गई।

यह मामला सप्ताह भर पहले का बताया जा रहा है। अब बच्चे के साथ दुकानदार द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। DSP रोहडू रविंद्र नेगी ने बताया कि मामले पर संज्ञान लेते हुए दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस अमानवीय व्यवहार को देखते हुए दुकानदार के खिलाफ जो भी क़ानूनी कार्रवाई बनती है की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *