जालंधरः किशनपुरा में गल्ले से पैसे चुराते चोर काबू, देखें CCTV 

जालंधर,ENS : शहर में चोरी और लूट की घटनाओं का ग्राफ रोजाना बढ़ता जा रहा है। आए दिन जहां  चोर दुकानों को निशाना बना रहे है तो वही लुटेरे दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही चोरी का एक मामला किशनपुरा के बलदेव नगर से सामने आया है। जहां एक चोर दुकान के गल्ले से पैसे निकाल कर भाग जाता है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। जैसे ही पता चला की दुकान के गल्ले से पैसे चोरी हुए हैं तो दुकानदार चोर की तलाश में जुट गए। दुकानदार और घर के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान की और दो दिन बाद चोर को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने चोर की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *