पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ; फ़िरोज़पुर में 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों सहित चार तस्कर काबू, देखें वीडियो

चंडीगढ़/फिरोजपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी करते हुए पंजाब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों सहित गिरफ़्तार करके सरहद पार से नशा तस्करी के दो अलग-अलग रैकेटों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन कारवाईयो को काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर द्वारा अंजाम दिया गया है। 

पहली कार्रवाई संबंधी जानकारी देते हुये डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से हेरोइन की बड़ी खेप के बारे मिली सूचना के आधार पर ए. आई. जी. एस. एस. ओ. सी. फिरोजपुर लखबीर सिंह के नेतृत्व में काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने नाकाबंदी की और दो व्यक्तियों को काबू किया, जब वह दोनों खेप प्राप्त करने के उपरांत अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे।

डीजीपी ने दूसरी कारवाई के संबंध में जानकारी देते हुए  बताया कि  एक अन्य कार्रवाई के दौरान काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने जसभिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा और जगदीप सिंह उर्फ भूच्चऱ, दोनों निवासी गाँव दीप सिंह वाला, फरीदकोट को गिरफ़्तार करके उनके पास से 36 किलो हेरोइन बरामद की। यह गिरफ़्तारी उस समय की गई जब उक्त व्यक्ति खेप बरामद करने के बाद अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे। इस मामले  में  थाना एसएसओसी फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के अंतर्गत अलग केस दर्ज किया गया है।

स्पैशल डीजीपी आर. एन. ढोके ने बताया कि पुलिस टीमें इस खेप को भेजने वाले पाकिस्तान आधारित तस्करों सहित तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का सुराग खोजने के लिए दोनों मामलों की जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियां होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *