शिवसेना प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न                        

ऊना /सुशील पंडित :  शिवसेना हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक 6 अगस्त को प्रदेश कार्यालय मैहतपुर मे हुई ।इस बैठक में हिमाचल प्रदेश  शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ उपस्थित रहें जिस में आने वाले संसदीय चुनावों के प्रति रणनीति एवं शिवसेना के विस्तार पर चर्चा की गई। शिवसेना हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष  शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में शिवसेना से भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी चल रही है इसी को लेकर बैठक में चर्चा की गई और लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के बारे में मंथन किया गया। विशिष्ट ने कहा कि चुनावों में बीजेपी के साथ मिलकर प्रत्याशी उतारने की योजना है अगर बीजेपी साथ नहीं देती है तो बह अपना खुद का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी ।उन्होंने कहा कि शिवसेना हिमाचल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद से हिमाचल के लोकसभा में शिवसेना अपना दम भरेगी । उन्होंने कहा कि हरियाणा के नूह में जो दंगा हुआ है वो एक संयोजित दंगा था इस मामले में सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि दंगाइयों को कड़ा सबक मिल सके। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार राजू प्रवक्ता जय दत्ता, उपाध्यक्ष हरीश अटवाल व ठाकुर रविंद्र सिंह, संगठन मंत्री रविंद्र सिंह बिंदी, सचिव पंकज कौशल, सह सचिव राजीव मनन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *