पंजाबः वारदात की नाकाम कोशिश से भाग रहे व्यक्तियों को लोगों ने किया काबू, देखें CCTV 

आरोपियों के कब्जे से 2 रिवाल्वर हुए बरामद

मोगाः शहर में वारदात की नाकाम कोशिश को अंजाम देकर भाग रहे 2 बाइक सवारों की मोगा धर्मकोट रोड पर लोहरा चौक के पास किसी अनजान वाहन से टकर हो गई। इस घटना के दौरान आरोपी घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने उनको जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी मौके से भागने लगे लेकिन वहां पर मौजूद लोगों उनको पकड़ लिया।

इस दौरान जब उनकी लोगों ने तालाशी ली तो उनके पास से 2 रिवाल्वर बरामद हुए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पता चला कि उक्त आरोपी पीछे मोगा के अमृतसर रोड पर किसी घटना को अंजाम देकर भागे है। इस दौरान उनके बाइक की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हो गई। जिसके बाद लोगों ने धर्मकोट पुलिस को सूचित किया और पुलिस इन्हें पकड़ कर ले गई है। नाकाम वारदात को अंजाम देने की घटना की सीसीटीवी भी फुटेज सामने आई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *