बीते नौ दिन से लापता युवक, मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल ऊना के अंतर्गत आते इडठवाडा का 17 वर्षीय युवक पिछले नौ दिनों से लापता है। परिजनों ने अपने स्तर पर युवक की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका जिसके चलते परिजन परेशान हैं । परिजनों ने ऊना पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर परेशान है। पुलिस को दी शिकायत में डठवाडा निवासी सरिता देवी ने बताया कि उसका बेटा इशान शर्मा 29 जुलाई को बिना बताए घर से कही चला गया। बेटे की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सरिता देवी का कहना है कि बेटा शिमला जाने की बात कहता था, परंतु शिमला नहीं पहुंचा।  बेटा कहां गया, कोई जानकारी नहीं है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर इशान की तलाश शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *