जालंधर: गौमांस की बरामदगी को लेकर हिंदू संगठनों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: धोगड़ी रोड में स्थित फैक्ट्री से गोमांस की बरामदगी को लेकर हिंदू संगठनों ने आज पठानकोट बाईपास हाईवे को जाम कर दिया है। इस दौरान हिंदू संगठन द्वारा सड़क पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा हैं। हिंदू संगठन के प्रदर्शन को लेकर हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। बता दें कि थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी में स्थित फैक्ट्री से देर रात पुलिस ने क्विंटलों के हिसाब से गौ मास सहित 13 लोगों को काबू किया था। इस मामले के बाद आज सुबह एसएसपी मुखविंदर सिंह मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि उक्त फैक्ट्री को सील किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने बिना जांच किए जगह को किराए पर दिया हुआ था। इस मामले की फैक्ट्री मालिक से भी गहनता से पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। बता दें कि देर रात कोमी प्रधान गौ रक्षा दल ने बताया था कि गऊओं को काट कर रखा जा रहा है तथा मौके पर रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को मंजीत सिंह ने काबू किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *