गगरेट पुलिस ने चिट्टे सहित हमीरपुर के दो युवक पकड़े 

 ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर ऊना पुलिस नशे में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने 41.50 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर के युवकों को पकड़ा है। और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस के मुलाजिम मादक  पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए होशियारपुर रोड़ गगरेट में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कूटी संख्या (एचपी 55 सी 0287) को जांच के लिए रोका गया।जिस पर दो युवक सवार थे शक के आधार पर स्कूटी की तलाशी लेने पर 41.50 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। 
आरोपित युवकों की पहचान राकेश कुमार उर्फ शम्मू पुत्र कुलदीप चन्द निवासी बेला, जिला हमीरपुर हि0प्र0 व संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र सुरेश कुमार निवासी झम्बर सुधियाल, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *