एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर व्यक्ति की हुई मौत

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव भड़ोलियां कलां में हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन जब ऊना स्टेशन से पहले जब गांव भड़ोलियां कलां पहुंची तो इस दौरान यह व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया और इस व्यक्ति की  ट्रेन से काटकर मौत हो गई।
ट्रेन के कर्मचारियों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा।
मृतक व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र गंधर्व सिंह निवासी गांव बहडाला के रूप में की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बारसड़ा पंचायत के उप प्रधान अच्छर पाल ने बताया  कि उन्हें इस व्यक्ति के ट्रेन से कटकर मारे जाने  की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *