प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने समीरपुर में प्रो धूमल से की मुलाकात

प्रो धूमल से मिलने के उपरांत लोकसभा चुनावों पर की चर्चा
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने राज्य भाजपा के जननायक व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में समर्थकों सहित मुलाकात की ओर उनका आशीर्वाद लिया व लोकसभा चुनावों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर हमने प्रो धूमल से मुलाकात करके उनसे आशीर्वाद लिया। कंवर ने कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है और हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार के 9 बर्ष सफलता की गाथा गाते पूरे हुए है। इन सभी विषयों पर हमने चर्चा की और आगे की रणनीति बनाई। कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हमीरपुर लोकसभा में करवाए गए विकास ओर जनता को लाभान्वित करने बाली योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर जनता को अवगत करवाया जाएगा और मौजूदा राज्य सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा, महासचिव मास्टर रमेश शर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा बीडीसी अध्यक्ष बंगाणा देवराज देवू, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र रिंकू, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेन्द्र कुमार, पिपलू पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह, राणा युवा मोर्चा के राम सिंह, जितेन्द्र ठाकुर थानाकलां सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *