ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में तीज पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी व हेयरस्टाईल स्पर्घाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ब्यूटी कल्चर,कटिंग टेलरिंग एवं फैशन डिजाईनिंग की छात्राओं ने मेहंदी व हेयरस्टाईल स्पर्घाओं में भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक ढंग से मेहंदी लगाई, वहीं आकर्षक अंदाज में हेयरस्टाईल बनाकर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिस्पर्घाओंं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को शुक्रवार को तीज फेस्टिवल के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल, सचिव पूजा कपिला, प्रेस सचिव रमा कंवर, सदस्य रंजना जसवाल, अनीति सूद, मंजू मनकोटिया, मनीषी ठाकुर, सिम्मी चौधरी, उपप्रधानाचार्य रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा, सोनिया, कमला व छात्राएं उपस्थित रही।
हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में तीज पर्व में मेहंदी, हेयरस्टाईल स्पर्धाओं का आयोजन किया

Leave a Reply