जालंधरः 15 अगस्त को डिप्टी स्पीकर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी 15 अगस्त को जालंधर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की और और बेहतर तरीके से तैयारी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान पंजाब पुलिस के जवानों, पंजाब पुलिस की महिला, पंजाब होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स, बीएसएफ, सशस्त्र पुलिस और विभिन्न स्कूलों की परेड और बैंड टीमों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, वीर नारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाली विभूतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी देशभक्ति और पंजाबी संस्कृति को दर्शाते हुए शानदार कार्यक्रम पेश करेंगे। जिसकी फुल ड्रेस रिहर्सल 12 अगस्त को होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा, सुचारू यातायात, सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा कार्यक्रम की सफलता के लिए गठित विभिन्न समितियों जैसे मंच सज्जा, देशभक्ति के रंग में रंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की पूरी तैयारी करने को कहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *