बांके बिहारी मंदिर के पास 2 मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा, 5 की मौत, देखें CCTV

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे में 11 श्रद्धालु दब गए। इसमें से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 6 श्रद्धालुओं को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर हो गया था। यहां बंदर लड़ रहे थे। तभी मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे 11 श्रद्धालु दब गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कर घायलों को अस्पताल भेजा। ​​​​​​हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से महज 100 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां पर दोसायत मोहल्ले में विष्णु शर्मा पुराना दो मंजिला मकान है। इसी का ऊपरी हिस्सा श्रद्धालुओं पर गिरा है। हादसा करीब शाम साढ़े 5 बजे हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय गली में लगभग 60 श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी एक कार गली में आ गई। 

जिससे भीड़ रुक गई। इसी दौरान मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया। रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए। हादसा देख मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *