Punjab News: ईंट के भट्ठे पर चौकीदार का लटकता मिला शव

Written by

in

लुधियानाः जिले के गांव जोधां के नजदीक ईंट के भट्ठे पर व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भट्ठे पर बने कमरे से युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मृतक की पहचान जितेंद्र निवासी दुल्लीखेड़ा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले 8 साल से लुधियाना में गांव जोधां के नजदीक ईंट के भट्ठे पर चौकीदारी करता था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए बुधराम ने कहा कि जितेंद्र मेरा भांजा है। वह पिछले 8 साल से चौकीदारी का काम करता है। आज अचानक इसके साथी जब कमरे में दाखिल हुए तो उन्होंने शव फंदे से लटकता देख शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। जितेंद्र ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बारे भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया। जितेंद्र हमारे से अलग अन्य ईंट भट्ठे में रहता था। पता चला है कि शव की हालत से लग रहा है कि जितेंद्र ने शराब पी हुई थी। जितेंद्र अभी अविवाहित था।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *