Punjab News: इस शहर मे हुआ Blast, 1 घायल

Written by

in

लुधियाना: महानगर के 30 फुटी रोड के इलाके मे उस समय भगदड़ मच गई। जब एक घर में अचानक संदिग्ध हालत में धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक इस घटना मे एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल भी हुआ है ।

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि 30 फुटी रोड पर चर्च वाली गली में एक घर में अचानक धमाका होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घायल हुए व्यक्ति की पहचान इंद्रजीत सिंह घुम्मन के रूप में हुई है।

जिसने कुछ दिन पहले ही इस मोहल्ले में मकान लिया था । जिस कारण मकान के अंदर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब इंद्रजीत ने एक थैला उठाकर बाहर गली में रख रहा था, तो अचानक धमाका हो गया। जिससे इलाके मे सनसनी फैल गई।

घायल इंद्रजीत सिंह घुम्मन को इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने उक्त मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *