पंजाब : गैस कटर से SBI के ATM काटकर 15 लाख लेकर लुटेरे फरार 

बठिंडा: नारंग अस्पताल के पास स्थित SBI के एटीएम को काटकर चोर लाखों की नकदी चोरी कर ली। घटना के बारे में बैंक कर्मचारियों को सुबह बैंक खुलने पर पता चला। घटना का पता चलते ही थाना थर्मल की पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर जांच के लिए पहुंच गए थे। लुटेरों ने आते ही सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। 

थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि उनको सुबह बैंक से सूचना मिली कि नार्थ एस्टेट रोड पर SBI बैंक का एटीएम काटा गया है। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बैंक मैनेजर के अनुसार चोर एटीएम से 15 लाख रुपए के नकदी चुरा ले गए। थाना थर्मल की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा चोरों ने 100 फीट रोड पर भी SBI के एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन वहां पर असफल रहने के बाद दूसरी वारदात को अंजाम दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *