Haryana News: पार्षद पति के घर पर हमला, तोड़े cctv, देखें वीडियो

Written by

in

घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, पार्षद और पति ने भागकर जान बचाई

पंचकूलाः वार्ड-नंबर 7 की पार्षद ऊषा रानी के घर और दुकानों पर नशा तस्करों ने पथराव कर दिया। मामला रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच का है। बुधवार रात करीब 10 बजकर 7 मिनट पर डॉक्टर राम प्रसाद अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। इस बीच दुकान के सामने कुछ नशा तस्कर आपस में विवाद करने लगे। तभी पार्षद पति ने विरोध किया तो नशा तस्करों ने घर पर हमला कर दिया। डॉक्टर राम प्रसाद ने बताया कि दुकान के सामने 5-7 लड़के आपस में बहस कर रहे थे। तभी उनकी वीडियो बनाना शुरू किया। इस दौरान नशा बेचने वाले तीन आरोपियों विजय, विक्की, बिट्टू समेत 5 लोगों ने हमला कर दिया। विरोध के बाद नशा तस्कर पार्षद और उनके पति को जान से मारने के लिए दौड़े। पार्षद और पार्षद पति ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़ी कार पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। पार्षद पति राम प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने पत्थरबाजी के साथ तलवारों से हमला किया। दिव्यंग बेटी निश्चित ने बताया कि जब कोई नहीं मिला तो हमलावरों ने घर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। सेक्टर-17 इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रमिला के घर पर करीब 10 लड़के तलवार और गड़ासे के साथ हमला कर दिया। घर के 2 कैमरे तोड़े और दरवाजे भी तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। हैरानी की बात ये रही कि यह सारी वारदात पुलिस चौकी से 50 कदम दूरी पर हुई। सेक्टर-14 के एसएचओ दलीप कुमार व एसीपी सुरिंदर व डीसीपी हिमाद्रि कौशिक मौके पर पहुचीं और साथ ही क्राइम ब्रांच-19 सीआईए 26 और डिक्टिव स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *