सीएम योगी से मिलने पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, देखें वीडियो

लखनऊ: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, उन्होंने मिलते ही सीएम योगी के पैर छुए। रजनीकांत सीएम के साथ अपनी वर्तमान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ देखेंगे और रविवार को आयोध्या जाएंगे। बता दें कि लखनऊ में ‘जेलर’ की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए थे। पीटीआई के मुताबिक डिप्टी सीएम ने कहा, ”मुझे फिल्म ‘जेलर’ देखने का मौका मिला। मैंने रजनीकांत की कई फिल्में देखी हैं और वह इतने प्रतिभाशाली अभिनेता हैं कि भले ही फिल्म में ज्यादा कुछ ना हो फिर भी वे अपने अभिनय से फिल्म का महत्व बढ़ा देते हैं”।

सीएम योगी से मिलने से पहले रजनीकांत ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की थी। बता दें कि अपने यूपी दौरे से पहले रजनीकांत झारखंड में थे। वे शुक्रवार को राज्य के प्रसिद्ध छिन्नमस्ता मंदिर गए थे और वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। रांची के ‘यगोड़ा आश्रम’ में ध्यान कर राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की । ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चल रही है, फिल्म ने अब तक ₹235.65 करोड़ कमा लिए है और वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो जेलर ने अब 426.7 करोड़ की कमाई कर ली है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *